Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। क्षेत्र में मूंगफली की खड़ी फसलों में गोजा लट का प्रकोप बढ़ रहा है और दो दिन से किसान पेस्टीसाइड की बंद दुकानों पर घुम-घुम कर परेशान हो रहें है। गुरूवार सुबह से क्षेत्र में ही नहीं जिले भर में खाद बीज की सभी दुकानें बंद है और दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। दुकानदार सरकार की नीतियों में सुधार की मांग कर रहें है। बीकानेर जिला एग्रो इनपुट एसोसिएशन के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ में सभी दुकानें बंद है। तहसील अध्यक्ष मामराज भादू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कृषि आदान उपलब्ध करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें संगठन सरकार के साथ है परंतु संगठन की जायज मांगों पर ध्यान दिया जाना भी जरूरी है। सरकार को भी सुधार करने होंगे जिससे दुकानदार बेवजह परेशान ना हो। भादू ने बताया कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री सहित जिलाकलेक्टर व कृषि अधिकारियों को ज्ञापन देकर तुरंत सुधार करने की मांग की है। एसासिएशन ने कृषि विभाग की ओर से लाइसेंस संबंधी कार्यों नवीन लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, गोदाम जुड़वाने, स्थान परिवर्तन, ओ फार्म जुड़वाने, पीसी जुड़वाने के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन लंबे समय से पेंडिंग है। जिनका तुरंत निस्तारण किए जाने, आगामी आवेदन के निस्तारण की समय सीमा निर्धारित किए जाने की मांग की। दुकानदार मुकेश सिद्ध ने बताया कि कृषि आदान विक्रेता राज्य सरकार की ओर से जारी स्वीकृति वाली कंपनियों का आदान विक्रय करते है, तो नमूना सब स्टैंण्डर्ट आने पर दुकानदार की बजाय निर्माता कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जावें। वहीं खाद बीज विक्रेताओं के नमूने रोस्टर प्रणाली से लिए जावे ताकि बार बार एक ही दुकान से सैंपल नहीं हो, लाइसेंस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन राजकिसान पोर्टल पर किसी तरह के व्यवधान की स्थिति में ऑफलाईन आवेदन पत्र स्वीकार किए जावे। एसोसिएशन द्वारा कीटनाशक के स्टॉक रखने के लिए कीटनाशी अनुज्ञा पत्र में गोदाम जोड़ने की व्यवस्था शुरू करने, राज किसान पोर्टल की खामियों का सुधार करवाने, केवल अनुज्ञा पत्र में आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने, डीलर के पीसी एड में निर्माता कंपनी का लाईसेंस और मार्केटिंग एग्रीमेंट मांगे जा रहें है, उन्हें रोके जाने, अनुज्ञा पत्र धारक की ओ फार्म एड नहीं होने, गोदाम एड नहीं होने, पीसी एड नहीं होने की स्थिति में सीज की कार्रवाई एवं एफआईआर ना करके केवल जवाब देने का नोटिस ही दिया जाने, विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा छोटे दुकानदारों को नाजायज परेशान किया जा रहा है, उस पर रोक लगाने की मांगे की गई। वहीं एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि अनुज्ञा पत्र आवेदनों के निस्तारण लंबे समय तक नहीं होने के कारण विभाग और व्यवसाय दोनों की बदनामी हो रही है। अत: जिस अधिकारी की आईडी पर काफी समय से आवेदन पेंडिंग पड़े है, उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जावे। वहीं सरकार खाद के साथ टैंगिंग के लिए खाद निर्माता कंपनियों को पाबंद किया जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में दो दिन से सभी खाद बीज दुकानें बंद है, किसान हो रहें है परेशान।