Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2026। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने निर्माण कार्यों की आय-व्यय का ब्यौरा एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद अनुमोदन किया गया। बैठक में बालिका छात्रावास को सोलर ऊर्जा से रोशन करने के लिए नेतराम गोदारा बाडेला एवं सहीराम आर्य धीरदेसर चोटियान द्वारा 2-2 किलोवाट के सोलर इन्वर्टर सहयोग की घोषणा की गई। वहीं बस्तीराम गोदारा, प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़ ने 10 एचपी की शक्ति सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। नेतराम गोदारा एवं सहीराम आर्य ने छात्रावास की लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा की। बैठक में दोनों छात्रावासों में संचालित शिक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न समाज हितकारी मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी ने समाज के लोगों को संस्था से जोड़ने के लिए न्यूनतम 11-11 हजार रुपए की सदस्यता राशि के साथ सदस्य बनाने तथा बालिका छात्रावास के लिए दानदाताओं द्वारा घोषित सुविधाओं की राशि शीघ्र जमा करवाने की अपील की।
अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से छात्रावास का विकसित स्वरूप तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के विचारों और दानदाताओं की भावना को स्थायित्व देने के लिए संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। पारदर्शिता और विकास के लिए सभी को संस्था से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में किशनाराम गोदारा, मुलाराम भादू, श्रीराम भादू, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, लक्ष्मणराम जाखड़, फरसाराम बाना, मोडाराम तरड़, प्रभुराम बाना, डॉ. विवेक माचरा, नेतराम गोदारा, भिखराज जाखड़, प्रेमसिंह बुड़िया, भंवरलाल चाहर, तोलाराम सिहाग, ज्ञानाराम ज्याणी, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, सहीराम आर्य, नेमाराम तरड़, रामचन्द्र जाखड़, सहीराम सायच, केशरराम कड़वासरा, लेखराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, धर्मवीर डांगी, गोपालराम गोदारा, रुपाराम गोदारा, फूसाराम गोदारा, किशनाराम सहू, रामलाल गोदारा, भगवानाराम महिया, गोपाल खिलेरी, ओमप्रकाश गोदारा, धनपत चाहर, सांवरमल सहू, रामलाल हरडू सहित अन्य सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।