Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइमस 22 सितंबर 2026। मंगलवार को भाजपा में उत्साह का उत्सव छा गया है। पालिका का गढ़ भाजपा ने फतह कर लिया है और अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी मंगलवार को अपना बना लिया है। भाजपा के विनोदगिरी गुसाईं ने 17 वोट लिए और लगातार छठवीं बार चुनाव जीत लिया। गुसाईं ने सेवा के नाम पर वोट मांगे और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद भी सेवा करने का संकल्प दोहराया। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई व गुसाईं को शपथ दिलवाकर प्रमाण पत्र सौंपा। कांग्रेस के रमेशचंद को 15 व विकास मंच के रमेश राजपुरोहित को 8 वोट मिले। पालिका के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता एकत्र हो गए और एक दूसरे को बधाइयां दी। नवनिर्वाचित पार्षदों ने पूनरासर बाबा का जयकारा लगाया और चुनाव संपन्न होने पर राहत की सांस ली।
गुसाईं के नाम की घोषणा के साथ ही पालिका के बाहर माहौल जश्न का हो गया। थालियां ढोल बैंड बाजे बजने लगे और कार्यकर्ताओं ने पार्षदों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान नाचते गाते युवाओं ने खूब रंग उड़ाया व पटाखे फोड़े। पालिका से मुख्य बाजार तक उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस में पालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगीड़, कोजूराम सारस्वत, विधायक पुत्र राजेश सारस्वत, शिव सारस्वत, शिव स्वामी सहित भाजपा के सभी विजयी पार्षद, हारे हुए प्रत्याशी, समर्थक, कार्यकर्ता शामिल रहें। जगह जगह व्यापारियों व आमजन ने नेताओं का फुलमालाओं से स्वागत किया। देखें जुलूस के विशेष फोटो:-