Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की योजना शहर में लंबित है परंतु शुक्रवार को FSTP (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट – मल कीचड़ उपचार संयंत्र) का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा किया गया है। सारस्वत ने कहा कि 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस अत्याधुनिक संयंत्र आधुनिक तकनीक से निर्मित यह संयंत्र क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगा और मल कीचड़ निस्तारण की समस्या का स्थाई समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनस्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में इस प्लांट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट में 50 हजार का टैंक बनाया गया है, जिससे घरों के सिवरेज को खाली कर उसमें वेस्ट डाला जाएगा। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में खुले में गंदगी डालने पर पूरी सख्ती से मनाही होगी। ऐसा करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा व उन टैंकरों को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट, पार्षद प्रकाश मलघट, विक्रम सिंह, रामसिंह जागीरदार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, मदन सोनी, महेंद्र पुरोहित, पवन इन्दौरिया, सांवरमल शर्मा, अनिल मलघट सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।