Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में उर्वरकों का उपयोग अधिक हो रहा है वहां के किसानों को चिन्हित कर उन्हें उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी देना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला कलेक्टर ने कहा कि सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु किसानों को प्रेरित करें। बैठक में संयुक्त निदेशक मदन लाल ने बताया कि जिले में विगत वर्षों में अधिक उर्वरकों के खपत वाली 100 ग्राम पंचायतें को चिन्हित किया गया है। जिनमें बज्जू की सर्वाधिक 20, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ की 15-15, बीकानेर की 11, लूणकरणसर, छतरगढ़-पूगल, खाजूवाला की 10-10 और कोलायत की 09 ग्राम पंचायत शामिल है। जिला कलेक्टर ने कहा कि उर्वरकों की खपत कम करने एवं संतुलित उपयोग हेतु जिले भर में विशेष अभियान चलाकर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में कृषि गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को इसकी जानकारी दें। खरीफ एवं रबी फसल पूर्व ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर कृषकों को सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों सहित उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु जागरूक करें। बैठक में सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार कैलाश सैनी, सीओ सिटी अनुज डाल, केवीके बीकानेर के एसिस्सेट प्रो.डॉ सुशील कुमार, कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी, समेत विभिन्न उर्वरकों कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।