Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
HB-Headline
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव जाखासर में पांच जनों ने जबरन एक घर में घुस कर पति पत्नी से मारपीट की व गाली गलौच किया। इस संबंध में जाखासर निवासी छगनलाल जाट ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए गांव के ही समुद्रराम, मालाराम, रामनारायण, मांगीलाल पुत्र पुरखाराम जाट तथा मुखराम पुत्र मांगीलाल जाट पर आरोप लगाया है कि ये पांचो 4 फरवरी की रात 11 बजे उसके मकान में लाठियां व धारदार हथियार लेकर घुसे व गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पत्नी के शोर मचाने पर पडौसी मोतीराम जाट मौके पर पहुंचा तो आरोपी बाहर चले गए व बाहर से पत्थर फैंकते हुए जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी गई है।