Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
HB-Headline
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2022। रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है और श्रीडूंगरगढ़ में इस कार्य के दौरान हुए हादसे में एक युवा श्रमिक ने आज अपनी जान गंवा दी है। गुरूवार दोपहर गांव बिग्गा व श्रीडूंगरगढ़ के बीच रेलवे लाइन के पास लगे पोल पर इन्सुलेटर लगाने के दौरान रस्सी टूट जाने से भारी भरकम इन्सुलेटर करीब साढ़े आठ मीटर की ऊंचाई से नीचे काम कर रहें यूपी, प्रयागराज निवासी श्रमिक अजय कुमार पुत्र द्वारकाप्रसाद पटेल के सिर पर गिरा। युवक को गुरूवार को ही पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि इस संबंध में युवक के पिता ने मर्ग दर्ज करवाई है व शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।