Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। इंफेक्शन और रैशेज शरीर के किसी भी पार्ट में हो सकता है. इसकी वजह से खुजली, दर्द, जलन, फोड़े और वो पार्ट लाल भी पड़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रैशेज कई दिक्कतों का कारण भी हो सकता है. वहीं, कुछ जीन्स के लोगों को ज्यादा रैशेज की दिक्कत हो सकती है. इसमें कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके कई हद तक राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं कि खुजली और स्किन रैशेज के लिए क्या है घरेलू उपाय.

एलोवेरा जेल
स्किन में खुजली, रैशेज, जलन और दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर एलोवेरा कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं.

कपूर और नारियल तेल
स्किन में इंफेक्शन से बहुत ज्यादा खुजली होने लगती है. ऐसे में कपूर और नारियल तेल आपको फायदा पहुंचा सकता है. कपूर को पीस लें और नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले और इंफेक्शन वाले पार्ट पर लगाएं. इसे पेस्ट को दिन में कम से कम दो बार लगाएं.

नीम के पत्ते
एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल तत्वों से भरे नीम के पत्ते स्किन इंफेक्शन के खतरे को कम करते हैं. नीम के पत्तों में मौजूद गुण स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करता है.

फिटकरी
फिटकरी भी आपकी कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर सकता है. इसमें मौजूद गुण रैशेज और खुजली को दूर करने में मदद करते हैं. फिटकरी को कुछ देर पानी में रखें, फिर जिस पार्ट में खुजली या सूजन हो वहां लगाएं. इसके बाद, इंफेक्टेड पार्ट पर कपूर और सरसों को मिक्स करके लगाएं. ऐसा करने से स्किन की परेशानी कम हो सकती है.

एप्पल साइडर विनेगर
स्किन की गुणवत्ता को बेहतर करने में एप्पल साइडर विनेगर काफी प्रभावी साबित होता है, इसे एक शानदार स्किन केयर एजेंट भी माना जाता है. एक कप गर्म पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर इंफेक्टेड पार्ट पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें. इससे खुजली और एलर्जी का असर कम होगा.