Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल में धीरे ही सही परंतु चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार मिल रहा है। घुटना प्रत्यारोपण के सफल ऑपरेशन के बाद कुल्हे का पहला सफल ऑपरेशन अस्पताल में सोमवार को संपन्न हुआ है। कल्याणसर नया के 80 वर्षीय रामचंद्र पुत्र उदाराम नाई को कुल्हे के ऑपरेशन से बड़ी राहत मिली है। रामचंद्र को गत दिनों श्रीडूंगरगढ़ के बस स्टेंड पर खड़े होने के दौरान एक बेसहारा सांड ने टक्कर मार गिरा दिया था। गिरने से उनके कुल्हे की हड्डी में दो क्रेक आ गए और वे बुरी तरह से दर्द से कराह उठे। उपजिला अस्पताल में सेवारत हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीश गोदारा ने बताया कि रामचंद्र को रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी स्वास्थ्य जांच में पाया गया कि 80 वर्ष की उम्र में उन्हे सांस में दिक्कत है जिसे न्यूमेलाइजर कर ऑक्सीजन लगाकर कंट्रोल किया गया। उनका बीपी 210/110 पर हाई था व उसे भी दवाई देकर कंट्रोल किया गया। उनकी उम्र संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम ने कुल्हे की टूटी बॉल की जगह नई बॉल लगाकर सोमवार को सफल ऑपरेशन किया। अगले ही दिन मंगलवार को मरीज को चलाया गया तो उसने आराम होने की बात कही। डॉ गोदारा ने बताया कि करीब 15 दिन बाद पूरी तरह से स्वस्थ होने पर रामचंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। रामंचद्र के भाई हंसराज ने बताया कि डॉक्टरों की टीम को बहुत बहुत धन्यवाद है क्योंकि अब भाई को दर्द में बहुत राहत महसूस हो रही है। रामचंद्र ने भी गद्गद भाव से डॉक्टर टीम का आभार जताते हुए कहा कि जिया दिया डॉक्टर साहब तो मन। ऑपरेशन हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश गोदारा ने किया व उनके साथ क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ सुनील सहारण सहित नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा व हनुमान कूकणा का सहयोग रहा। सहायक कर्मी के रूप में सीताराम ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी सहित जिले के चिकित्सा अधिकारियों ने भी टीम को बधाई देते हुए श्रीडूंगरगढ़ के लिए शुभ सूचना बताया। बिहाणी ने कहा कि ये ईलाज यहां संभव होने से अनेक मरीजों को राहत मिल सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामचन्द्र को मंगलवार को चलाया गया और उन्होंने राहत मिलने की बात कही।
ऑपरेशन से पहले
ऑपरेशन के बाद