Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ् टाइम्स 10 जनवरी 2024। कुछ लोगों ने सर्द रात में गांव की रोही में टॉर्च के सहारे ताश पत्तों सजाएं और हजारों का दांव लगाया तभी अचानक मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पांच जनों को धर दबोचते हुए हजारों रूपए व ताश पत्ते जब्त किए। सेरूणा थानाधिकारी इंद्रलाल के निर्देशन में मुखबीर की सूचना पर एएसआई चैनदान अपने दल में कांस्टेबल सहीराम, रामस्वरूप, नानूराम, सुभाष के साथ सेरूणा रोही पहुंचे। सेरूणा गांव की रोही में स्थित अजुर्नसिंह के खेत में ताश पत्तों पर जुए का खेल खेला जा रहा था। एएसआई चैनदान ने बताया कि मौके से सेरूणा निवासी 37 वर्षीय भंवरलाल पुत्र खेमाराम मेघवाल, 38 वर्षीय हनुमानाराम पुत्र रूपाराम मेघवाल, 43 वर्षीय लेखराम पुत्र पेमाराम जाट, 41 वर्षीय जगदीशनाथ पुत्र भागुनाथ सिद्ध, 45 वर्षीय कालूसिंह पुत्र मालुसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से ताश पत्ते व 15380 रूपए नगद जब्त किए। टॉर्च भी पुलिस ने जब्त की और मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस ने की देर रात कार्रवाई, पांच जनो को जुआ खेलते पकड़ा।