Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह सुबह नेशनल हाइवे स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, झंवर बस स्टैंड के क्षेत्र सहित गांव बिग्गा का पूरा फ़ीडर, तोलियासर का कृषि फ़ीडर और जलदाय विभाग का 24 घंटे चलने वाला फीडर आगामी 3 घंटे के लिए बन्द रहेगें। सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि न्यायालय के सामने गुरुवार को बारिश, तेज हवाओं के कारण ट्रांसफार्मर की डीपी टूट गई थी और ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन के तार हवा में लटक गए थे। उन्हें सुधारने के लिए नए पोल, डीपी लगाने के लिए शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक वीआईपी, बिग्गा, पीएचईडी व तोलियासर कृषि फीडरों में सप्लाई बंद रखी जाएगी।