Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। गांव दुलचासर में अपनी नानी के घर आया एक युवक बुधवार को घर से निकल गया और लापता हो गया है। लापता युवक विक्की पुत्र महेंद्र नायक अपनी माँ के साथ रक्षाबंधन पर बीदासर से दुलचासर आया। बुधवार को सुबह वह घर से निकला और रात तक लौट कर नहीं आया। परिजनों ने गांव में व रिश्तेदारों के यहां तलाश की परन्तु युवक की कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके मामा किशन पुत्र जेठाराम नायक ने सेरूणा थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई। किशन ने नागरिकों से भी मदद की अपील करते हुए लापता विक्की के बारे में कोई सूचना होने पर सेरूणा थाने में या इस नम्बर 96368 94724 पर सूचना जरूर देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर से युवक विक्की हुआ लापता।