Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में बीकानेर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर किसान धरने पर बैठे गए है। महिया ने कृषि कनेक्शन के लिए डिमांड राशि जमा करवाने व तरमीम करवा चुके किसानों को कनेक्शन देने की मांग कर रहें है। महिया ने कहा कि क्षेत्र के करीब 113 किसानों को शीघ्र सामान दिया जाए जिससे वे अगली फसल ले सकें। इन किसानों ने ब्याज पर रूपए लेकर डिमांड भरे है और वे किसान ब्याज के कर्जदार हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उन सभी किसानों को ट्रासंफार्मर व अन्य उपकरण जारी करने की मांग है। अपनी मांगे रखते हुए किसान विधायक सहित अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर घेराव डालकर धरने पर बैठ गए है। इस दौरान महिया के साथ अनेक सरपंच भी मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर विधायक सहित किसानों ने दिया धरना, की शीघ्र कनेक्शन व सामान देने की मांग।