Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित आस पास के कस्बों में भी खासा लोकप्रिय हो गया है और जन-उपयोगी खबरों के प्रकाशन से ये जनसहयोगी बनकर उभर रहा है। राजनीति व अपराध सहित सामाजिक खबरों की प्रामाणिकता टाइम्स ने कायम कर ली है। नेता, किसान, युवा, रोजगार, स्वास्थ्य के साथ क्षेत्र की हर एक जरूरी खबर प्रकाशित कर टाइम्स अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं की प्रोपर खबर जन जन तक पहुंचा कर आमजन की मदद भी कर रहा है। हम टाइम्स का दिल की गहराईयों से इस अमूल्य सेवा के लिए आभार जताते है। ये बात आज बीदासर निवासी बनवारी नायक व जैतासर निवासी जागरूक युवा शंकर नायक ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के लिए कही। सेरूणा थाने में दर्ज एक गुमशुदगी की खबर का प्रमुखता से प्रकाशन आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में किया गया। जिसमें 21 वर्षीय युवक विक्की के अपने ननिहाल दुलचासर से बिना बताएं निकल जाने व मिलने पर परिजनों के नबंर पर सूचना देने की अपील की गई। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही हाइवे स्थित होटल मेरा मन के मालिक ने टाइम्स की खबर पढ़ते ही परिजनों के नम्बर पर सूचना दे दी। उसने बताया कि युवक उनके पास है और यहां काम मांगने आया था। बीदासर से युवक के परिजन व दुलचासर ने उसके मामा होटल पर पहुंचे व युवक को यहां से अपने साथ लिया। यहां उपस्थित नागरिकों ने कहा कि वे गत चार सालों से ही नियमित टाइम्स की खबरें पढ़ रहें है सही व सटीक जानकारी के लिए टाइम्स उनकी पहली पसंद बन गया है। होटल मालिक ने युवक के मिलने के लिए टाइम्स द्वारा सेतु बनने पर आभार जताया। विक्की की माता भंवरीदेवी ने नम आंखो के साथ भरे गले से बार बार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होटल मालिक के साथ युवक विक्की, सुरक्षित मिला परिजनों को, बार बार जताया टाइम्स का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक के परिजनों ने फोन करके व मैसेज कर जताया टाइम्स का आभार।