Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2026। करीब एक हफ्ते से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सिस्टम गड़बड़ाया हुआ है। शहरी व ग्रामीण जनता बिजली के लिए परेशान है और विभागीय अधिकारियों के फोन नहीं उठाने, कार्यालयों में नहीं मिलना आग में घी का काम कर रही है। किसान बिजली सुचारू नहीं करने व लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए विभाग की पोल में ढोल बजने की बात कह रहे है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ डॉ विवेक माचरा बिजली विभाग पहुंचे और यहां कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिले। इस पर माचरा ने एसई से बातचीत की और यहां से उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच किसानों ने ज्ञापन दिया। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में विभिन्न गांवो के ग्रामीणों नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर किसान बीदासर रोड पर बैठ गए और रोड जाम कर दी। यहां वाहनों की कतारें लग गयी और दोनों और अनेक यात्री परेशान हुए। यहां मौके पर पुलिस पहुंची और समझाईश करते हुए सड़क से किसानों को हटाया। पुलिस अधिकारी ने एईएन से वार्ता करवाई। एईएन ने एक गाड़ी पोल आज शाम को आने और एक गाड़ी कल सुबह आने की बात कही। वहीं किसानों ने पोल नहीं मिलने और बिजली आपूर्ति नहीं होने पर बुधवार को आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान किसान सभा के मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, मदनलाल प्रजापत, गिरधारी लाल जाखड़, परताराम भुंवाल, भागीरथ सुथार, चंपालाल सुथार, हेमसिंह, जयनारायण भुंवाल, तेजपाल गोदारा, मामराज गोदारा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।