Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-08-30 at 3.58.36 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2023। खेत में काम करते हुए सांप के काट जाने से एक किसान युवक की मौत हो गई और उसके परिवार में मातम छा गया है। सेरूणा निवासी 22 वर्षीय लिच्छुराम पुत्र मानाराम सुथार 28 अगस्त को सुबह पांच बजे अपने खेत में मूंगफली की फसल में लाईन लगा रहा था। तभी अंधेरे में उसे एक सांप ने काट लिया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर दौड़े परंतु युवक की सोमवार को ही दौराने ईलाज मौत हो गई। मंगलवार को सेरूणा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई लालाराम पुत्र नारायणराम सुथार ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। मामले की जांच सेरूणा थानाधिकारी इंद्रलाल करेंगे।