Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230212-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2023। बजट में 2023-24 में श्रीडूंगरगढ़ के लिए हुई बड़ी घोषणा के अंतर्गत जश्न व आभार का माहौल अभी जारी है। ट्रोमा सेंटर की स्वीकृति के लिए स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट पर आधारित फीडबैक ने बड़ी सहायता की है और इस कार्य में उपखंड अधिकारी डॉक्टर दिव्या चौधरी का विशेष योगदान रहा। चौधरी का आभार प्रकट करने व बधाई देने कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू उनके निवास पर पहुंचे। भादू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया व चौधरी को इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने की अपील करते हुए जनहित में ट्रोमा के लिए भूमि खरीद कर दान देने की पेशकश भी की है। बता देवें भादू ने पूर्व में भी ये घोषणा की और आज इसे प्रशासन को पत्र सौंप कर दोहराया है।