Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बच्चों ने मतदान कर हेड बॉय व हेड गर्ल चुने, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में दिखाया उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में प्रतिष्ठित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में बच्चों ने लोकतंत्र को समझा व मतदान हेड बॉय एवं हेड गर्ल के लिए चुनाव करवाए गए। विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। चुनाव में हेड बॉय सूयश मारू को 50 मतों से हुए और हेड गर्ल जिया सोनी को 16 मतों से विजयी हुई। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि मतदान के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के महत्व से भी अवगत कराया। वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह के साथ बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने राधा कृष्ण, झांसी की रानी, विभिन्न राजनेताओं का वेश धारण किया। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा।


ताल मैदान स्कूल में स्टाफ व बच्चों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में विद्यार्थियों व स्टाफ ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य नाजीमा अजीज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक जागरूक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी व भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियां व महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व उत्साह के साथ विद्यार्थी शामिल हुए।