Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। गुरूवार दोपहर तीन बजे पार्षद उम्मीदवारी से पर्चा वापस लेने का समय पूरा हो गया है। पालिका चुनाव में 40 वार्डों के लिए अब 168 प्रत्याशी मैदान में होंगे। चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। अब प्रत्याशी अपने वार्डों के लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर सकेंगे।
गुरूवार दोपहर तीन बजे तक कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने पर्चे उठा लिए है। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के सामने पेश होकर वार्ड 37 से राजेश शर्मा ने अपना पर्चा उठा लिया है। वहीं वार्ड 13 में गीतादेवी शंकरलाल ने भी पर्चा उठा लिया है। इससे पहले एक बजे तक वार्ड 34 में रामचंद्र सुनार, वार्ड 19 में ओमप्रकाश, वार्ड 34 में पवन सोनी, वार्ड 6 में छाया हनुमान प्रसाद मोदी, वार्ड 18 में चंचल मेघराज सोनी, वार्ड 32 में पवन कुमार नाई ने अपने पर्चे उठा लिए है।