Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पढें क्षेत्र की सोमवार की दिन भर की कुछ काम की खबरें।

बाईक सवार के गिरे जरूरी कागजात एवं नकदी, ढूंढने में करें मदद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2023। सोमवार शाम को करीब 7 बजे कस्बे के निवासी युवक विनोद सिखवाल के जरूरी कागजात एवं नकदी गिर गए है। सिखवाल ने बताया कि वह अपनी बाईक पर हनुमान धोरा दर्शन कर लौट रहा था रास्ते में जैसलसर रोड़ पर शनी मंदिर के पास उसने अपनी जेब संभाली तो उसमें पैसे व कागजात पड़े थे। लेकिन वहां से सरदारशहर रोड़ होते हुए गौरव पथ पहुंचा व पैसे निकालने लगा तो पता चला कि रास्ते में कागजात एवं पैसे कहीं पर गिर गए है। सिखवाल ने बताया कि करीब 10 हजार रुपए थे एवं कागजात अत्यंत आवश्यक है। सिखवाल ने ढूंढने की गुहार लगाते हुए मिलने पर जानकारी 9983215983 पर देने की अपील की है।

राह चलते बाजार में गिरा फोन, किसी को मिले तो करें मदद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2023। कस्बे के आडबास बास में हरिराम जी मंदिर के पास के निवासी गोपाल मारू का वीवो Y-56 मोबाईल सोमवार को कस्बे के बाजार में गिर गया है। मारू ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2.10 बजे से 2.30 बजे के बीच में वह अपने बाजार के काम निपटा कर गांधी पार्क, विजय स्टोर के पास से टैक्सी पकड़ कर अपने घर आए। लेकिन घर आकर जेब संभाला तो देखा मोबाईल कहीं रास्ते में गिर गया था। गोपाल मारू के पुत्र विक्रम मारू ने बताया कि फोन किसी को मिले तो 9908297800 पर सम्पर्क कर दे सकता है। मारू ने बताया कि फोन में जरूरी सम्पर्क नम्बर एवं आवश्यक फोटोज थे अत: ढूंढने की गुहार लगाई है। फोन लौटाने वाले को 2100 रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

हींग पर स्कीम जारी, तीन दिन और मिलेगा ग्राहकों को लाभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2023। कस्बे के प्रमुख परचून व्यापारी महावीर किराना मर्चेंट एवं सागरमल बद्रीनारायण द्वारा टाइम्स के पाठकों के लिए दी गई विज्ञापन दिखाओं एक पर एक हींग की डब्बी मुफ्त पाओ स्कीम खासी लोकप्रिय हुई है। व्यापारी सोवित मोदी ने बताया कि ग्राहकों की बम्पर मांग पर दो दिनों की स्कीम के पहले दिन ही स्टाक निल हो गया एवं इस कारण स्कीम को तीन दिनों के लिए बढ़ाया गया है। अब ग्राहक आगामी 12-13-14 दिसम्बर को भी इस स्कीम का लाभ उठा सकेगें एवं हींग की एक डब्बी की खरीद पर दूसरी डब्बी फ्री प्राप्त कर सकेगें।