Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अब नया आधार बनवाना हो या पहले से बने आधार पर में करेक्शन करवाना हो, जनता से जुडे ये काम अब ठप्प पड़ गए है। यहां आधार मशीनों के संचालन में ईसीएमपी की जगह नए वर्जन यूसीएल करने के विरोध में सभी आधार मशीन संचालकों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया है। संचालकों ने सोमवार को इस संबध में विधायक ताराचंद सारस्वत को, उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार को एवं ब्लाक प्रोग्रामर को ज्ञापन दिए है। ज्ञापनों में इस बदलाव के कारण आधार मशीनें संचालीत करना मुश्किलों भरा बताते हुए जल्द ही पुराने वर्जन पर ही आधार बनाने, करेक्शन करने को लागू करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में आधार संचालक भवानी सिंह, कैलाश स्वामी, हीरालाल, बलवीर सिंह, दुर्गाराम, रामदयाल, सहीराम, पवन, हनुमान, तिलोक, संतोष, पूनम आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीएम को ज्ञापन देते आधार मशीनों के संचालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन देते आधार मशीन सचांलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लाक प्राेग्रामर काे दिया ज्ञापन।