Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। गुरूवार सुबह मुख्य बाजार में पालिका की दुकानों के किराए को लेकर पालिका टीम पहुंची और दुकानदारों ने टीम का जमकर विरोध किया। इस प्रकरण में कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत ने भाजपा पर आरोप लगाए व एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने कानूनी नोटिस भी थमाए। इसी प्रकरण में उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं शाम करीब सवा चार बजे पालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत का बयान भी सामने आया। गहलोत ने स्पष्ट करते हुए कहा कि दुकानों का बकाया किराया लेने पालिका टीम पहुंची थी। इन छहों दुकानों का लंबे समय से किराया बकाया चल रहा है। गहलोत ने कहा कि दुकानदारों ने जो किराए की रसीदें सौंपी है वह भी प्रथमदृष्टया कूटरचित है। ये रसीदें कूटरचित प्रमाणित होने पर सम्बंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस जानबूझकर छवि खराब करने के प्रयासों में जुटी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं अनेक भाजपा नेताओं ने प्रकरण को पुराना बताते हुए इसमें भाजपा को बेवजह घसीटने व संगठन की छवि खराब करने के आरोप लगाए है। भाजपा के नेताओ ने कहा कि कांग्रेस घटिया स्तर पर उतर गई है और राजनीति के कुत्सित हथकंडे अपनाते हुए छवि खराब कर रही है।