Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। बीती रात करीब 2 बजे नेशनल हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ से तीन किलोमीटर बीकानेर की ओर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और दुर्घटना में एक युवती व एक बालक की मौत हो गई। चूरू के तारानगर साहवा निवासी अशोक कुमार पुत्र मनोहरसिंह ने पुलिस थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से ट्रक चलाकर कार को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जुगलाल का बेटा कपिल कुमार, बेटी निशा, भाभी राजबाला, छोटे भाई संजयलाल का पुत्र विकास कुमार, सहित सुनील कुमार पुत्र दौलतराम, सतवीर पुत्र देवीलाल जाट निवासी साहवा बुधवार रात 9 बजे गांव से काले रंग की स्विफ्ट गाड़ी से रवाना होकर कालीनाड़ी, राववाला जा रहे थे। कपिल गाड़ी चला रहा था और रात करीब 2 बजे हाइवे पर सीजराल होटल के पास लापरवाही व तेज गति से सामने से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्विफ्ट गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें 19 वर्षीय निशा, 12 वर्षीय विकास कुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। कपिल, राजबाला, सुनील व सतवीर बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका ईलाज श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में चल रहा है। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरू खां को सौंप दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई भगवानाराम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।