Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2025। अस्पताल जा रही एक महिला के घर में घुसकर एक जने ने अपने पुत्र व भतीजे के साथ मारपीट की और महिला ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि 7 जुलाई को बॉम्बे कॉलोनी में एक महिला के किराए के मकान में हुई मारपीट के मामले में महिला ने लिव इन में रहें अपने साथी सहित तीन जनों पर आरोप लगाए है। परिवादिया विमला पत्नी पूनमचंद रेगर ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ बॉम्बे कॉलोनी में किराए पर रहती है। वह तलाकशुदा है और गत पांच वर्ष से छोटूराम पुत्र भगवानाराम भार्गव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गत 18 जून को दोनों के बीच कहासुनी हो जाने पर दोनों अलग हो गए। तभी से छोटूराम उससे रंजिश रखता है। परिवादिया ने बताया कि 7 जुलाई को करीब 4 बजे वह अपने हाथ का ऑपरेशन होने के बाद दिखाने बीकानेर जाने के लिए टैक्सी चालक राजू तिवारी व सरोज को बुलाया। परिवादिया ने बताया कि राजू व सरोज मेरे घर आए तो छोटूराम ने अनाधिकृत रूप से घर में घुसकर मारपीट की। राजू ने बीच बचाव किया तो आरोपी छोटूराम ने उसके सिर में बीयर की कांच की बोतल दे मारी जिससे राजू फर्श पर गिर गया। छोटूराम घर से निकल गया तो पीड़िता ने गेट बंद कर लिया। आरोपी उसे गंदी व जातिसूचक गालियां देने लगा। करीब 10 मिनिट बाद आरोपी पास ही स्थित फैक्ट्री से घुसकर उसकी छत से होकर घुसा और दोनों को जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दी। उसने अपने पुत्र गोविंद व भतीजे करणीदान को बुला लिया व तीनों ने चाकू से मारपीट की और भाग गए। पीड़िता व सरोज घायल राजू को थाने लेकर गई व वहीं से सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।