Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2025। बड़े पोल पर जा रही झंझेऊ से रिड़ी जा रही 132 केवी वोल्ट की बड़ी बिजली सप्लाई लाइन आज सुबह करीब 5 बजे टूट गई। रिड़ी मुख्य मार्ग पर टूटी लाइन से यातायात भी बाधित हुआ। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही विभाग हरकत में आया और कुछ ही समय में मौके पर पहुंचकर कार्मिकों ने यातायात सुचारू करवाया। ध्यान रहें इस तार के टूटने से 132 केवी जीएसएस रिड़ी व 132 केवी जीएसएस ऊपनी से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। 132 केवी जीएसएस रिड़ी से जुड़े 33 केवी फीडर रिड़ी, सराना जोहड़, हथाना, धर्मास, बाना फर्स्ट, बाना सैंकेड, कल्यासणसर नया, बाडेला, इंदपालसर फीडर तथा 132 केवी ऊपनी से जुडे 33 केवी ऊपनी फर्स्ट, ऊपनी सैंकेड, राजेडू फर्स्ट, राजेडू सैंकेड, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ व दुसारणा फीडर बंद है। इन फीडरों से जुडे सभी घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 5 बजे से ही गुल है। विभागीय एक्सपर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सप्लाई शनिवार शाम तक सुचारू की जा सकेगी। प्रसार एवं वितरण शाखा के एईएन हरिराम बाना सिद्ध ने बताया कि बड़ी लाइन का बड़ा काम होने के कारण इसे दुरस्त करने में कुछ समय लग सकता है। कार्मिकों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है और इसे शीघ्र ही दुरस्त कर सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। ये खबर पढ़ने के साथ ही पाठक इन सभी गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे आज होने वाली आकस्मिक कटौती की पूरी जानकारी से अपडेट हो सकें।