Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2021। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ में खुशियां मनाई। इन कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ के मनीष विश्नोई को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति मिलने पर तथा उनके श्रीडूंगरगढ़ आने पर फूल मालाओं से स्वागत किया व मिठाई बांटी। विश्नोई के साथ देशनोक के ओमप्रकाश कड़वासरा को संगठन मंत्री चुने जाने पर स्वागत सम्मान किया। एसोसिएशन के जिला संरक्षक ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि संगठन से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुड़ें हुए है। जिससे प्रति कार्यकर्ता उत्साहित है व जयपुर में होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां की जा रही है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चलका व प्रदेश प्रचार मंत्री लखबीर सिंह, हरपाल जाखड़, ओमप्रकाश, रामकिशन यादव, भूरालाल मौजूद रहे।