Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर आने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने जो तैयारियां की वे समयाभाव के कारण धरी रह गई। गहलोत ने शिविर में सभी विभागों की स्टॉल का निरीक्षण किया व मंच पर गए जहां सीधे पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व मुख्यमंत्री गहलोत का सम्बोधन हुआ और वे आगे की यात्रा के लिए निकल गए। मंच पर विधायक गिरधारीलाल महिया व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित किसी नेता को संबोधन का मौका नहीं मिला और वे अपने क्षेत्र की कोई मांग उठा ही नहीं सकें। ग्राम पंचायत लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने स्वागत की तैयारियां की जो धरी रह गई। यहां मंच के सभी नेताओं के स्वागत के लिए फूलमालाओं व साफे पहनाने के लिए व्यवस्था की गई थी परन्तु समयाभाव के कारण स्वागत कार्यक्रम हुआ ही नहीं। वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभार्थी भी मुख्यमंत्री के हाथों से लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए। प्रशासन ने एक स्वयं सहायता समूह को स्वीकृति, ट्राई साइकिल वितरण, पट्टे वितरण, के कार्य की तैयारियों सहित कई लाभार्थियों की लिस्ट बना रखी थी परंतु सब धरा रह गया। शिविर अवलोकन के दौरान सीएम आमजन से रूबरू नहीं हो सके और केवल अधिकारियों से फीडबैक लेकर अपना संबोधन दिया व निकल गए। गांव लखासर के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में भी दर्शन करने के कयास ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहें थे परन्तु वह भी संभव नहीं हो सका है। बता देवें सीएम के पहुंचने का समय 11.15 का और वे करीब पौन घंटे लेट 12 बजे हेलीपेड पर पहुंचे और चूंकि आगे अन्य तीन स्थानों पर जाना था तो वे शीघ्रता से निकल गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ने की सीएम के स्वागत की तैयारियां जो धरी की धरी रह गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांग लाभार्थी जिन्हें ट्राई साइकिल व व्हील चेयर लेने के लिए सुबह से बैठे इंतजार कर रहें थे परन्तु सीएम के हाथों लाभ लेने से वंचित रह गए।