Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। सोमवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान चला कर सार्वजनिक रूप से नशा करने वालों की धरपकड़ की। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि पहली कार्रवाही में हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह ने सरदाशहर रोड़ पर करणी होटल के पास नशे की हालत में उत्पात मचाते हुए धीरदेसर पुरोहितान निवासी पेमाराम मेघवाल व ओमप्रकाश मेघवाल को एवं आडसर बास निवासी रामवतार प्रजापत व सांवरमल खाती को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एसआई बलवीरसिंह ने प्रताप बस्ती में कार्रवाही करते हुए इसी मोहल्ले के निवासी मोहम्मद इस्लाम काजी, राजलदेसर निवासी सलीम कलाल व गणेश जाट, वार्ड 16 निवासी हेमंत सिंधी, बिग्गाबास निवासी महेन्द्र व गोविंद को गिरफ़्तार किया है। इन सभी दस युवाओं को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया। जहां जमानत पर पाबंद करते हुए रिहा किया गया।