Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को स्टेट हाईवे 6 श्रीडूंगरगढ़-सुजानगढ़ रोड़ पर क्षेत्र के गांव रिड़ी में ट्रेक्टर पलटने से एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रिड़ी निवासी मुनीराम पुत्र इमरताराम जाखड़ अपने खेत से घर लौट रहा था कि गांव के ही बस स्टैण्ड़ पर ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेक्टर पलटने से मुनीराम के सर में चोटें आई व उसके साथ सवार एक अन्य के भी हल्की चोटें आई। सूचना मिलने पर बंशी एम्बुलैंस द्वारा घायल को चिकित्सालय लेकर आया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सर में गंभीर चोटों के कारण बीकानेर रैफर किया गया है। ट्रेक्टर पर सवार दूसरा युवक जो बिग्गा निवासी बताया जा रहा है उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सालय से छुट्टी दी दी गई।