Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2021। आरएलपी लगातार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में प्रयासरत है ऐसे में आरएलपी में लगातार सक्रिय सुरेन्द्र सहू को बीकानेर जिला मंत्री के पद पर मनोनित किया गया है। जिला कार्यसमिति के गठन में सहू को ये पद दिया गया है। पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल और प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग के निर्देशानुसार रालोपा बीकानेर जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने सहू को जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी की रीति नीति नागरिकों तक पहुंचाने व नागरिकों को पार्टी से जोड़ने की बात कही है। सुरेन्द्र सहू ने पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए सदैव पार्टी हित में कार्य करने व आम आदमी की आवाज बन कर संघर्ष करने की बात कही है। बता देवें सहू छात्र राजनीति से ही प्रदेश की राजनीति से जुड़े व लगातार क्षेत्र में सक्रिय है तथा किसान, युवा की आवाज उठाने में अपना योगदान दे रहें है।