Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज भी अनेक स्थानों पर लोहे के पोल खड़े है जो गाहे बगाहे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है। क्षेत्र के नागरिक सीमेंट के पोल लगाने व लोहे के पोल हटाने की मांग बिजली विभाग से लगातार कर रहें है। आज अलसुबह आई बरसात में वार्ड 14 में खड़े लोहे के पोल से बहते करंट से एक बेसहारा नंदी की अकाल मृत्यु हो गई है। वार्ड वासियों में रोष है और वे विभाग में सुनवाई नहीं होने की बात कह रहें है। वार्डवासी जितेंद्र सुथार, देवीलाल तावणियां, भंवरनाथ सिद्ध, संतोष जाट, मुकेश जाट, श्यामसुंदर तावणियां, मोतिलाल नाई, रामप्रताप सारस्वत, रघुनाथ माली ने रोष जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि 2 साल से यहां सीमेंट का पोल लगाया हुआ है और बार-बार विभाग से मांग करने के बावजूद तार शिफ्ट नहीं किए जा रहें है। वार्ड वासियों ने कहा कि आज इस नंदी की असमय मौत का कारण बिजली विभाग ही है। वार्ड पार्षद श्यामसुंदर नाई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग में हरगिज सुनवाई नहीं हो रही है और 20 से अधिक बार शिकायत करने के बावजूद विभाग नींद में सोया है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग आमजन का कोई कार्य करने में रुचि नहीं लेता और मनमर्जी करता है। बड़ी संख्या में वार्डवासी अभी मौके पर मौजूद है और पार्षद विभागीय जिम्मेदारों को फोन के बाद फोन लगा कर परेशान हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 14 में खड़ा है करंट देता लोहे का पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेसहारा नंदी ने गवाएं प्राण, वार्डवासियों में है रोष।