Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक जिलाकलेक्टर ने गुरुवार को ली। कलेक्टर नमित मेहता ने संपर्क पोर्टल, राइट टू सीएम, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न आयोगों से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने इन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी विभाग के 30 दिन से अधिक समय का कोई प्रकरण लंबित ना रहें। जिन विभागों की प्रगति कम है उन विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मेहता ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे कार्यालय से शिकायत निस्तारण सम्बंधी कार्रवाई को क्रॉस वेरिफाई करवाए। जिससे निस्तारण तथा संतुष्टि प्रतिशत बढ़ सकें।