Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय हाथकरघा पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिलाउद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन्हें प्रतिवर्ष नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष आवेदन आमंत्रित है। जिलास्तरीय इन पुरस्कारों में वही बुनकर पात्र होंगे जो तीन वर्षों से हाथ करघा पर बनाई कार्य कर रहें है और इस अवधि में पुरस्कार के लिए चयनित नही हुए है। पात्र बुनकर अपना आवेदन 31 अगस्त तक चौपड़ा कटला रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में जमा करवा सकते है। आवेदन कार्यालय में ही मिलेंगे।