Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। बार संघ में चुनाव को लेकर उठे विवाद के चलते आज गत दिनों हुए निर्विरोध घोषणा के विरोधी धड़े ने वकीलों की आम बैठक आहूत की है एवं इस बैठक में वकीलों ने शांति व्यवस्था के निर्देश जारी करने की गुहार न्यायिक मजिस्ट्रेट से लगाई है। बता देवें आज दोपहर 2 बजे आम बैठक बुलाई गई है जिसमें एक दो वकीलों द्वारा बैठक में व्यवधान उत्पन्न करने की आंशका जताते हुए बैठक आहुत करने वाले वकीलों ने बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखें जाने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेड को पत्र दिया है। बार के पूर्व अध्यक्ष केके पुरोहित ने बताया कि चुनाव को लेकर मतभेद की स्थिति में न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है और ऐसे में बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग न्यायाधीश से की गई है। विदित रहे कि इस धड़े का आरोप है कि श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों की पालना नही की गई। एंव गुंजन कुमार वर्सेस बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के प्रकरण ने न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार चुनाव करवाने सबंधी चर्चा के लिए यह बैठक आहूत की गई है। न्यायालय स्थित पुस्तकालय में आहूत इस बैठक में श्रीडूंगरगढ़ बार के चुनाव प्रोग्राम सबंधी चर्चा की जाएगी। बैठक आहूत करने वाले अधिवक्ताओं ने बार के सभी अधिवक्ताओं से बैठक में उपस्थित होने का आह्वान किया है।