Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। पति से मारपीट कर विवाहिता की लज्जा भंग करने व उसे उठा ले जाने की धमकी देने के आरोपों में एक पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे। थानाधिकारी ने बताया कि प्रताप बस्ती निवासी 29 वर्षीय प्रियंका पत्नी गंगाराम मीणा ने बिग्गाबास निवासी दिनेश पुत्र गौरीशंकर मीणा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति सरल स्वभाव का है और आरोपी ने विवाहिता के साथ गलत काम करने की बात कही। परिवादिया के पति के मना कर देने पर आरोपी नाराज हो गया और उसके पति को जान से मारने की बात कही। 8 दिसंबर 2024 की शाम करीब 6 बजे उसका पति गंगाराम दूध लेकर घर आ रहा था तो आरोपी ने उसके पीछे आकर लोहे की रॉड से उसे मारा जिससे वह नीचे गिर गया। परिवादिया बाहर आई तो आरोपी उसके पति के साथ थाप मुक्कों से मारपीट कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता को गलत बातें कही व लज्जा भंग करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसके गले में पहना फुलड़ा तोड़कर छीन लिया। आरोपी ने उसके पति व देवर गजेन्द्र को जान से मारने, उसे व देवर राजेन्द्र की बाइक उठाकर ले जाने की धमकी दी।