Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। कस्बे के कालूबास में पारिवारिक विवाद में चल रहे दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में विवाहिता के ससुर ने जरीए इस्तगासा अपनी पुत्रवधु के पिता, माता, भाई, बहिन के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी सीताराम सोनी ने इसी मोहल्ले के प्रकाशचंद झंवर, उसकी पत्नी तारादेवी, उसके पुत्र रोहित एवं पुत्री अंजली के खिलाफ धारा 420, 406, 120बी में मामला दर्ज कराया है। सीताराम सोनी ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष पहले आरोपी प्रकाशचंद्र उसके पास आया एवं अपनी बेटी प्रिया का विवाह उसके पुत्र भवानीशंकर के साथ करवा देने का प्रस्ताव दिया। इसके एवज में उसके सूरत में साड़ी व्यापार के लिए लाखों रुपए का कपड़ा माल भी उधार ले लिया एवं 2 लाख रुपए विवाह पेटे खर्च के लिए ले लिए। आरोपी अंजली ने प्रिया को अपने कहे में बताते हुए 50 हजार रुपए अलग से ले लिए। प्रिया एवं भवानीशंकर का विवाह भी 22 जून 2018 को हो गई लेकिन विवाह के दो-तीन माह बाद ही प्रिया अपने पीहर पक्ष के बहाकवे में आ गई एवं पुरे परिवार को तंग परेशान करने लगी। उन्होने पीहर पक्ष वालों को समझाने के लिए कहा एवं उधार दिए गए माल के पैसे का तकादा किया तो आरोपियों ने तीन लाख रुपए और मांगें एवं नहीं देने पर दहेज प्रताड़ना का झुठा मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी है।