Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 3 नवम्बर 2023। क्षेत्र के दलित कांग्रेसी नेता राजेन्द्र बापेऊ ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बापेऊ ने साथी एडवोकेट ओमप्रकाश मेहरा, बलवीर बिग्गा, कमल बापेऊ, ओमप्रकाश लिखमादेसर के साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय जयपुर पहुंचें। जहां पर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा, प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार आर्य ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीताराम सिला की मौजूदगी में बापेऊ सहित श्रीडूंगरगढ़ से गए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। चुनावी वक्त में बापेऊ द्वारा बसपा की सदस्यता ग्रहण करने से अब उन्हें श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा का उम्मीदवार बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बापेऊ आगामी 6 नवम्बर को अपने सर्मथकों के साथ बसपा के प्रत्याशी के रूप में जुलुसपूर्वक अपना नामाकंन दाखिल करेगें। हालांकि पार्टी की प्रत्याशियों की घोषणा से जूड़ी अधिकृत सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। बापेऊ लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे एवं पूर्व में सुजानगढ़ के पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल के नजदीकी थे व इन दिनों कांग्रेस से जुड कर प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा के नजदीकी माने जाते थे।