Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार वर्ल्ड क्लास पिज्जा डैडमेक्स की फ्रेंचाइजी की बड़ी ऑपनिंग आज गौरव पथ पर सिखवाल प्लाजा में हुई है। यहां डैडमेक्स पिज्जा का फीता काटकर उदासर आश्रम के संत दयानाथजी महाराज ने उद्घाटन किया है। संत ने यहां हाथों-हाथ आटा लगाकर शुद्ध पिज्जा तैयार कर लोगों को शुद्ध खिलाने को पुण्य का काम बताते हुए आशीर्वाद दिया। डैडमेक्स पिज्जा के दिनेश सैनी ने संत का आभार जताया। इस दौरान सैनी परिवार के अनेक लोगो सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। दिनेश ने बताया कि विश्वस्तरीय स्वाद, क्वालिटी और वैरायटी के साथ डैडमेक्स पिज्जा अब श्रीडूंगरगढ़ में ऑन कॉल भी उपलब्ध होगा व फोन पर ऑर्डर कर पिज्जा सहित मेन्यू के समस्त व्यंजनों की होम डिलेवरी दी जाएगी। वहीं आज उद्घाटन के मौके पर स्पेशल और ट्रीट पिज्जा लेने पर ही एक के साथ एक पिज्जा फ्री दिया गया, जिसका क्षेत्र के लोगों ने जम कर लुत्फ उठाया। ध्यान रहें शहरवासियों को पहली बार हाईटेक ओवन और उन्नत मशीनों से एकदम ताजा पिज्जा खाने का मौका यहां मिल सकेगा, क्योंकि अभी तक क्षेत्र के समस्त रेस्टोरेंट में पिज्जा रेडीमेड बेस पर ही बनाया जाता रहा है। समय समय पर विभिन्न ऑफर के साथ बिल्कुल ताजा पिज्जा खाने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह भी है। इसलिए डैडमेक्स पिज्जा रेस्टोरेंट पर भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के फूड लवर और फूडी लोग यहां पहुंच रहें है। यहां पर 21 प्रकार के पिज्जा सभी साइज में, बर्गर, फ्राइज, सैंडविच, वार्प, पास्ता, आईसक्रीम, शेक, मोजितो, गार्लिक ब्रेड, टेकू, डेजर्ट चॉकलेट लावा केक, बोगो, चाइनीज, आइस टी, कॉफी आदि की अनेकों वैरायटी, टेस्ट उपलब्ध रहेंगे।