Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में दिवंगत शंकरलाल ज्याणी की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम ने 211 यूनिट रक्त संग्रहण किया। ज्याणी को पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ शिविर प्रारंभ हुआ। राउमावि में आयोजित शिविर में भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, भगवाननाथ कलवानियां, किसान सभा के प्रदेश महासचिव छगनलाल चौधरी, पूर्व प्रधान भागुराम, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, अशोक शर्मा, प्रह्लाद भामूं, गिरधारी जाखड़ सातलेरा, भगवानाराम जाखड़, मुकेश ज्याणी भी पहुंचे व रक्तदाता युवाओं से मिले। आयोजन कर्ताओं ने अतिथियों का सम्मान किया। वहीं अतिथियों के हाथों सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने रक्तदान शिविर के आयोजन को मानवता के हित में सच्चा योगदान व इसे दिवंगत के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि बताया। शिविर में लिखमादेसर सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्त दान करने पहुंचे। रक्त संग्रहण टीम के डॉ ईशान शर्मा ने आयोजकों का आभार जताया। शिविर संपन्न होने पर ओमप्रकाश ज्याणी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा सहित पूरा स्टाफ भी सक्रिय रहा।
किसान का एक-एक दाना तोला जाए-बलवान पूनियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों व स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर व विद्यालय प्रांगण में राजनीतिक बात नहीं करूंगा परंतु सवाल तो हमें उठाने होंगे। सवाल से संघर्ष पैदा होता है, सवाल से बुद्धि तार्किक होती है। उन्होंने कहा कि मूंग, मोठ व मूंगफली की एमएसपी रेंटें किसान की मेहनत का पूरा पैसा नहीं है फिर भी सरकार किसान से मात्र 25 क्विंटल मूंगफली तोलेगी और किसान बाजार में कम रेट में अपनी उपज बेचने को मजबूर होगा। सरकारें किसान की उपज का एक एक दाना तोले जिससे किसान परिवारों को उनकी मेहनत मिल सके। पूनिया ने सोशल मीडिया पर तानसेन, सिगरेट, शराब बेचने, रमी खेलने के विज्ञापनों पर चिंता जताते हुए कहा कि ये मोबाइल में खेले जाने गेम बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बच्चे कर्ज में डूब गए है इसे कंट्रोल कौन करेगा, हम सब मिलकर सवाल उठाएंगे तो सरकार इस पर विचार करेगी। उन्होंने बच्चों से ज्ञान आने तक पढ़ने को कहते हुए महापुरूषों की जीवनियां पढ़ने की बात कही। पूनिया ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर में बिजली बनेगी और यहां लोगों को बिजली नहीं मिलेगी तो सवाल तो करने पड़ेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी किसानों को एकजुट होने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों पूर्व विधायकों ने अतिथियों का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ रक्तवीरों ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं का किया सम्मान।