Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। मंगलवार सुबह सुबह स्टेट हाईवे पर शहर से सट कर हुए एक हादसे में क्रेटा गाड़ी एवं चारे से भरी ऊंटगाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर के समय कार की स्पीड तेज होने से कार हवा में उछल गई एवं तीन पलटे खाई। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है एवं कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार ड्राईवर की जान बच गई। मौके पर चारे से भरी झाल बिखर गई एवं गाड़ा भी टूट गया व ऊंट के भी चोटें आई है। मौके पर पहुंची एम्बुलैंस द्वारा कार में सवार घायल देवीलाल व हरिशंकर जाट को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र है एवं पुलिस भी पहुंच चुकी है। दोनो को हल्की चोटें आई है एवं एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा होने टल गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार के दोनो एयर बैग खुलने से बची कार सवारों की जान, बड़ा हादसा टला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए आम जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज गती के कारण कार हुई क्षतिग्रस्त।