Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। चुनावी नाकाबंदी के दौरान पशु क्रुरता अधिनियम के मामले लगातार सामने आ रहे है और यह साबीत करता है कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों में लगातार पशुओं के साथ किस प्रकार से क्रुर व्यवहार होता चला आ रहा है। यहां सोमवार को शेरूणा थाने के गश्ती दल ने एक पिकअप में 33 भेड़-बकरियों को लाद कर ले जाते हुए एक जने को पकड़ा है। हैडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि गश्त के दौरान टीम चुनावी नाकाबंदी पोंईट पर पहुंची तो वहां पिकअप रूकवा कर तलाशी ली गई। जिसमें 33 भेड़ बकरियां लादी हुई मिली। इस पर पिकअप में सवार राजलदेसर थाना क्षेत्र के निवासी अजीज काजी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया। मामले की जांच एएसआई चैनदान करेगें।