Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240406-WA0167
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। कांग्रेस उम्मीदवार गोविंदराम मेघवाल के समर्थन में शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के करीब दो दर्जन गांवों में जनसभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं में गोविंदराम ने ग्रामीणों से देश की परिस्थितियों को व्यापक रूप से समझने व लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट देने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक गिरधारीलाल माहिया, पूर्व विधायक मंगलाराम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, पूर्व प्रधान सुरजाराम चौधरी व रामलाल मेघवाल, श्रीराम भादू, विमल भाटी, इमिलाल गोदारा, कोडाराम भादू, भागूराम साहू, लक्ष्मण खिलेरी, प्रभुराम बाना, प्रेम भादू शेरुणा, तुलसीराम गोदारा मौजूद रहें। सभाओं में पहुंचे ग्रामीणों ने कांग्रेस का साथ देने की बात कही। इस दौरान सांवतसर में शहीद निहालचंद विश्नोई व सोनियासर में शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

इन गांवों में हुई सभाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को क्षेत्र के गांव झंझेऊ से चुनावी दौरा प्रारंभ हुआ। उसके बाद गांव पुंदलसर, सालासर, नोसरिया मिंग्सरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर, कुंनपालसर, सोनियासर मिठिया, ऊँचाईडा, सोनियासर शिवदानसिंह, गोगलियान, राणासर, जाखासर नया, पुराना केऊ नई, पुरानी, ऊपनी, कल्याणसर नया, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, उत्तरादा, सांवतसर, बादनू में चुनावी सभाओं का आयोजन हुआ।