Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240407-WA0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उत्साह के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ पार्टी सदस्यों ने झंडा फहराया व सरकार दोहराने का संकल्प लेते हुए जयकारे लगाए। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावालिया, संयोजक लीलाधर बोथरा ने लोकसभा चुनाव कार्यालय मातुश्री भवन में ध्वज फहराया। इस दौरान महेश राजोतिया, पार्षद रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, हेमनाथ जाखड़, चंद्रप्रकाश बारूपाल, भवानीप्रकाश तवानियां, मोतीसिंह, फूसाराम पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। जिला उपाध्यक्ष कुम्भनाथ सिद्ध ने बीकानेर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इन सभी नेताओं ने अपने घरों पर भी पार्टी झंडा फहराया। वहीं सूरतगढ़ में मंडल कार्यालय में विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडा फहराया। वहां सुथार का सम्मान किया गया व सुथार ने भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।