Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। ना बिजली, ना पानी, ना न्याय कहां है सरकार और सत्तापक्ष के कांड पर चुप्पी साधने वाला विपक्ष कहां छुप गया है। ये बात कहते हुए श्रीडूंगरगढ़ से राज्य सरकार को सीधी चुनौती दी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने। बेनीवाल तेजा मंदिर में आयोजित किसान सम्मेलन में कांग्रेस व भाजपा पर जमकर बरसे। सांसद ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से विशेष बातचीत में कहा कि राज्य में न्याय व्यवस्था उजड़ गयी है और नागरिक अपने आप को अनाथ महसूस कर रहें है। सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे की शर्मनाक हरकत पर कोई नेता नहीं बोला, जेपी नड्डा हो या वसुंधरा, सतीश पूनियां किसी ने निंदा तक नहीं की। उन्होंने कहा कि केवल सत्ता के लिए भाजपा और कांग्रेस ने राजस्थान में जो साठगांठ की है जनता उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। बेनीवाल ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जानबूझ कर जनता को प्रताड़ित कर रही है और बहाने निकाल कर बिजली कटौती करवा रही है। बेनीवाल ने कहा कि किसान वर्ग को बिजली नहीं देकर जो अन्याय सरकार कर रही है उसके लिए किसान कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने टाइम्स के साथ बातचीत में बिजली को लेकर शीघ्र ही बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। बेनीवाल ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के किसान बिजली के लिए लगातार बेहाल है और हम किसानों के साथ है। किसान को बिजाई के लिए पूरी बिजली दिलवा कर ही दम लेंगे। बेनीवाल ने कहा कि राज्य में जनता बढ़ते अपराधों से, बढ़ते भारी भ्रष्टाचार से बुरी तरह तंग आ गई है। उन्होंने कहा दोनों पार्टीयां सत्ता के लिए कानून की धज्जियां उड़ा रही है। इस मौके पर आरएलपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विवेक माचरा ने क्षेत्र की ट्रोमा सेंटर की बड़ी मांग के साथ किसान को पूरी बिजली, बीदासर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग पूरजोर ढंग से उठाई।