Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। पीएनबी बैंक के कर्जदारों के लिए बड़ी खबर आई है जिसमें बैंक ने एनपीए ऋणीयों हेतु विशेष अभियान के तहत एक मुश्त खाता निपटान योजना बनाई है। श्रीडूंगरगढ़ शाखा के रिकवरी अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे ग्राहक जिनकी किसी परिस्थितिवश खाता खराब हो वे इस विशेष छूट अभियान का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी ग्राहक बैंक में संपर्क कर के अपने खातों को कम राशि मे बंद करवा सकते है। ऐसे सभी ग्राहक लोक अदालत में एक मुश्त समझौता में निपटारा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि ऐसे ग्राहक विशेष छूट अभियान के तहत 14 मई को एक मुश्त खाता निपटान एसीजेएम कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ में कर सकते है। इस अभियान में श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, रीड़ी शाखा के ग्राहक शामिल हो सकेंगे।