Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 27 मार्च 2024। क्षेत्र के किसानों के लिए ये बड़ी खबर सरकारी मुआवजा अटक जाने की आई है। क्षेत्र के 368 खाताधारकों के खाता नंबर व नाम सही नहीं होने के कारण उनका मुआवजा उन तक नहीं पहुंच रहा है। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने बताया कि रबी की फसल 2022-23 में ओलावृष्टि के कारण जो नुकसान हुआ है उसका राज्य सरकार द्वारा खराबा आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया गया था। परंतु श्रीडूंगरगढ़ तहसील के 368 किसान ऐसे हैं जिनका बैंक विवरण गलत लिखे होने के कारण राशि उनके खातों में ट्रांसफर नहीं हो पाई है। जिसके कारण अभी तक मुवावजा राशि उन्हें नहीं मिल पाई हैं। राजस्व विभाग ने इन 368 किसानों की एक सूची जारी की है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों व क्षेत्र के किसानों से अपील है कि वे सभी नीचे दी गई सूची में नाम देखें व सभी किसानों तक ये खबर पहुंचाए। ये किसान संबंधित पटवारी को अपना सही बैंक विवरण लिखवा देवें जिससे उनके खातों में मुवावजे की राशि आ सकें।