Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल आज पर्चा भरेंगे। पर्चा भरने के दौरान आयोजित सभा मे जिले भर के अनेक दिग्गज भाजपाई मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सभा को संबोधित करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ से भी चुनावी सभा व रैली में भाग लेने अनेक भाजपाई पहुंचेंगे। यहां विधायक लोक सेवा केंद्र से बस व छोटी गाड़ियों में सवार होकर कार्यकर्ता रवाना हुए है। मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया व कार्यकर्ताओं ने भाजपा विजय के नारे लगाए। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मांगीलाल राठी, इमरान राईन, चांदरतन बारूपाल, मानक बोहरा, मूलचंद इंदोरिया, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, रामसिंह जागीरदार, मघराज वाल्मीकि, भरत सुथार, भवानी प्रकाश तावनियां, गौरीशंकर माली, संदीप कायल, फूसाराम पारीक, परमेश्वर सुथार, पवन नाई, शिव मोदी, फतेहसिंह जांगिड़, कन्हैयालाल शर्मा, सांवरमल शर्मा, चांद रतन घोटिया, विष्णु वाल्मीकि, सुभाष स्वामी, संजय बोहरा, तोलाराम सारस्वत रवाना हुए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर लखासर, देराजसर से बजरंगलाल शर्मा, आडसर से मंडल अध्यक्ष शिव जोशी, गंगाधर शर्मा, कुचोर से बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, सूडसर से पवन स्वामी, रेवन्त सैन, बाना से श्रवण बाना सहित श्रीडूंगरगढ़ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छोटी गाड़ियों एवं बसों से बीकानेर पहुंच कर नामांकन सभा में शामिल होंगे। वहीं विधायक ताराचन्द सारस्वत पूर्व में ही बीकानेर पहुंच गए व रैली व सभा की तैयारियों में अपनी भूमिका निभा रहे है।