Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज है और 5 अगस्त शनिवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। गोदारा ने बताया कि सभा मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करने पार्टी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा श्रीडूंगरगढ़ आ रहे हैं। गोदारा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बीदासर रोड पर स्थित तेजा मंदिर धर्मशाला में होने वाली इस सभा मे क्षेत्र के हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। इस सभा की तैयारी के सबन्ध में बुधवार शाम गणपति धर्मकांटे पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी बुलाई गई है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ