Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2013। किसानों को चारा कटाई मशीन चाफ कटर और बण्ड मेकर मशीन सरकारी अनुदान पर उपलब्ध है। चाफ कटर पर सामान्य एवं लघु सीमान्त श्रेणी के कृषकों हेतु क्रमशः 40% एवं 50% अनुदान उपलब्ध है वही बण्ड मेकर मशीन हेतु सामान्य श्रेणी एवं लघु सीमांत व अनुसूचित जाति हेतु क्रमशः 50% एवं 75% प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है। ये जानकारी आज पंचायत समिति सभागार में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक(कृषि विस्तार) कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय बैठक में सहायक निदेशक भेराराम गोदारा ने दी। बैठक में चौधरी ने क्षेत्र में फसलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली और विभिन्न चर्चाओं के बीच किसान हित में कार्य करने के निर्देश विभाग के कार्मिकों को दिए। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू ने किसानों को इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की बात कहते हुए अधिक जानकारी के लिए सबंधित कृषि पर्यवेक्षक से सम्पर्क करने की सलाह दी। मारू ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी ली। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ कृषि विभाग कार्यालय के समस्त सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।