Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2022। कस्बे में धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया और हर घर मे घेवर खाए गए और लॉयन्स क्लब यूनिक के अध्यक्ष भैरुंदान मोहता अन्य सदस्यों के साथ घेवर, फल, दूध लेकर सेवा धाम छात्रावास पहुंचे। क्लब के मदनलाल पेड़ीवाल ने बताया कि सभी बच्चों के लिए मिठाई देने के साथ कच्ची बस्ती में गर्म स्वेटरों का वितरण भी किया गया। इस दौरान सौरभ दुगड़, रमेश पुरोहित, अशोक राजपुरोहित, दुर्गाराम गोदारा, महेंद्र लखोटिया, प्रवीण सोमाणी, अरिहंत बाफना, राधेश्याम सोनी मौजूद रहें। बच्चों ने मुस्कुराते चेहरों से उनका आभार जताया।

गांव पूनरासर में एबीवीपी ने नशा मुक्ति का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एबीवीपी इन दिनों युवा सप्ताह मना रहा है और इसी के अंतर्गत शनिवार को गांव पूनरासर में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। नगर मंत्री प्रवीण गुसाईं की युवा नशा मुक्त होगें तभी जीवन स्वस्थ व सुखी बनेगा व सही अर्थों में राष्ट्र का विकास होगा। इस दौरान राज सारस्वत, मनोज सिद्ध, अविनाश गिरी, गणेश नाथ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।